UP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर

जौनपुर थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : दिनांक 28.06.2025 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 140/25 धारा 75(1),351(2) BNS व 3(2)va SC/ST Act बनाम 1.सलमान पुत्र इस्तेयाक निवासी बसही थाना देवगाँव आजमगढ हालपता चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर 2. उजैफा पुत्र आजाद हालपता चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तारी का विवरणः-
उ0नि0 संतोष कुमार सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र इस्तेयाक निवासी बसही थाना देवगाँव आजमगढ हालपता चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष के घर पर पहुंचकर अभियुक्त से पुछताछ के दौरान उत्तेजित होने पर हमराही कर्मचारी की मदद से समय करीब 21:30 बजे दिनांक 28.06.2025 को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त उजैफा पुत्र आजाद निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर के घर पहुंचकर अभियुक्त से पुछताछ के दौरान अभियुक्त उजैफा उपरोक्त भी उत्तेजित होकर वाद विवाद करने लगे, अभियुक्त को हमराही कर्मचारी की मदद से समय करीब 09.10 बजे दिनांक 29.06.2025 को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे गिरफ्तार किया गया । थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

अभियुक्तों का विवरण-
1. सलमान पुत्र इस्तेयाक निवासी बसही थाना देवगाँव आजमगढ हालपता चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2. उजैफा पुत्र आजाद निवासी चोरसंड थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 140/25 धारा 75(1),351(2) BNS व 3(2)va SC/ST Act थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 श्री संतोष कुमार सिंह थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।
2. हे0का0 शिवबदन थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button