:जौनपुरUP POLICEउत्तर प्रदेश

जौनपुर थाना सुजानगंज स्वाट टीम ने जौनपुर थाना तेजी बाजार थाना व खुटहन की संयुक्त टीम के साथ पुलिस और अपराधी में हुई मुठभेड़

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर थाना सुजानगंज, स्वाट टीम जौनपुर, थाना तेजीबाजार व थाना खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर चोर व चोरी का सामान खरीदने वाला 01 अभियुक्त कुल 03 गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली। कब्जे से 01 मैजिक गाड़ी, 01 मोटर साइकिल चोरी की, 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 मोवाइल व चोरी किया हुआ 85 घंटा पीतल का व कुछ घंटा को बेचकर कुल 2800 रुपया नगद बरामद।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा वांछित अपराधियों तथा शातिर बोरो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण एवं दिशा-निर्देशन में थानाध्यक्ष सुजानगंज मय हमराह के स्वाट टीम द्वितीय मय टीम तथा पुलिस टीम द्वारा वांछित्त अपराधियों तथा अपराध की रोकधाम के सम्बंध में बातचीत की जा रही थी कि बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को आते हुए देखकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए 02 मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्ति गौके से भागने लगे। थानाध्यक्ष सुजानगंज द्वारा आत्मरक्षार्थ में गोली चलायी गयी। जो एक बदमाश के बाये पैर में गोली लगी तथा एक बदमाश भागा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व 1500 रुपया बरामद किया गया तथा दूसरा अभियुक्त पप्पू उर्फ प्यारे लाल पुत्र गिरधारी ताल निवासी नरवारी धाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ के कब्जे 1300 रूपया बरामद किया गया तथा अन्य भागे हुए रिकू पण्डित उर्फ भीम दूबे उर्फ दीपक पुत्र राम प्रकाश दुबे निवासी ग्राम पिलकिछा थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2.हरि श्याम अग्रहरि उर्फ भोला उर्फ देव पुत्र श्याम नारायण अग्रहरि थाना कोईरीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर जो मैजिक चला रहा था। मैजिक तथा बदमाश की तलाशी ती गयी तो मैजिक में 03 बोरे में चोरी किया घंटा कुल 85 अदद मिला। सभी पकड़े गये बदमाश को कारण गिरफ्तारी बताते हुए भोर में गिरफ्तार करके धायत बदमाश को ईलाज हेतु सरकारी वाहन से सीएचसी सुजानंज भेजा गया जहाँ से घायल बदमाश के बेहतर ईलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाँ पर ईलाजरत है। उक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु०अ०सं० 190/25 धारा 109 (1) बी एन एस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button