
जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव और पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान फरियादियों ने 11 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें अधिकांश प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिसमें मौके पर दो का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित विभाग को सौंप दिया गया। वहीं उपजिलाधिकारी ने कहा कि बचें हुए प्रार्थना पत्रों का जल्द से जल्द निस्तारण करें। इस दौरान एस एस आई प्रदीप सिंह,एस आई मुन्ना लाल शर्मा,एस आई अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह, सुनील कुमार, कस्बा कानूनगो संजय राय, लेखपाल सनन्दन भट्ट, संजय, विकास सिंह, नीतू, अंजलि आदि मौजूद रहे।






