:जौनपुरEDUCATIONउत्तर प्रदेश

बक्शा ब्लाक में बिना मान्यता के चल रहे हैं स्कूल

आरटीआई के आवेदन पत्र से हुआ खुलासा

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जिले के विकास खंड बक्सा के ग्राम सभा में बरपुर में तीन ऐसे अवैध विद्यालय चल रहे हैं जिनकी मान्यता कक्षा 5 या तो आठ तक है। लेकिन वह हाई स्कूल इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। जिसका बकायदे बैनर पोस्टर लगाकर छात्रों का प्रवेश लिया जा रह हैं। यहां तक की एक-एक भवन में दो-दो कॉलेज चलाए जा रहे हैं । यह आरोप सिपाह बलोच टोला निवासी मोहम्मद आसिफ द्वारा जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगने पर खुलासा हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर तहसील के खंड शिक्षा अधिकारी बक्सा के ग्राम सभा मई बरपूर में चल रहे बिना मान्यता के कॉलेज की जानकारी मांगी तो उसमें बड़ा खुलासा हुआ। एक कान्वेंट स्कूल की मान्यता कक्षा एक से लेकर 5 तक है और उनके यहां हाई स्कूल में इंटर कक्षाएं भी इसी भवन में संचालित होते हैं। एक ही भवन में केडी कॉन्वेंट बालिका जूनियर हाई स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है। दूसरा मामला श्री महंथराज ज्ञानोदय विद्यालय की मान्यता कक्षा से लेकर 5 तक का है लेकिन उनके यहां भी हाई स्कूल इंटर तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस संबंध में उन्होंने जिला बेसिक अधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button