आर.पी.एफ व जी.आर.पी पुलिस की संयुक्त टीम ने 95 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया
चार आरोपित हरियाणा प्रांत की शराब के साथ गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/शाहगंज : शाहगंज स्थानीय शाहगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी ट्रेन की एक कोच में चार शराब तस्करों को आठ बोरी में अंग्रेजी शराब के साथ आर. पी. एफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार दिवाकर व जी.आर.पी चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
सोमवार को प्लेटफार्म नंबर चार पर खड़ी जयनगर क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04652 कोच संख्या बी 5 में 95 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा प्रांत की तस्कारी कर ले जा रहे तस्करों को आर. पी. एफ इंस्पेक्टर सुनील दिवाकर व जीआरपी चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने पकड़ा पूछताछ में पकड़े गए आरोपित पंजाब प्रांत के जनपद तरनतारन, खालरा थाना निवासी रसपाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, अमृतसर जनपद के थाना सदर के नगली भट्ठा निवासी हरिप्रीत सिंह पुत्र लखेन्द्र सिंह, थाना सदर पट्टी निवासी गुरु प्रीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह व जनपद अचनाल थाना राजा शान सिंह के भल पिण्ड निवासी अर्श प्रीत सिंह पुत्र कुलविंदर सिंह को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया।






