सरायख्वाजा पुलिस ने 12 आरोपितों को किया चालान, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में अमादा फौजदारी की स्थिति में संज्ञेय अपराध की आशंका देखते हुए 12 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर चालान किया।
यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में 13 सितम्बर 2025 को की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस ने जिन 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान किया, उनमें सरोजा देवी, अंजली, मंजू देवी, अन्नू गौतम, सुजीत कुमार, राम सिंह, विजय यादव, मोहम्मद अतिक, मोहम्मद जाकिर, सिद्दीक अहमद, सलीम और मोहम्मद मुत्लीब शामिल हैं। ये सभी थाना सरायख्वाजा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गिरीश बल्लभ शुक्ला, ऋषिदेव यादव, सच्चिदानंद यादव, सुनील वर्मा, बृजेश सिंह तथा महिला पीआरडी सुशीला भारती शामिल रही






