दिल्ली

प्रदूषण को लेकर राजधानी में विरोध प्रदर्शन

बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर आज इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

जन एक्सप्रेस/दिल्ली:  दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्थिति में पहुंच चुका है, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर वायु गुणवत्ता 400 के ऊपर है जो की बहुत ही खतरनाक स्थित है, हालात ऐसे हैं कि अब लोगों को प्रदूषण को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। आज रविवार को कुछ लोगों ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार से मांग की है कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए नीतियां बनाए।

वहीं प्रदूषण कम करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों और दिल्लीवासियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए लोगों में जेएनयूएसयू अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और आइसा डीयू अध्यक्ष व सचिव सहित कई छात्राएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है।

हम यहां मर रहे हैं और बीजेपी बिहार चुनाव में व्यस्त है

इंडिया गेट पर एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “दिल्ली में एक्यूआई चरम पर है. हमें यहां से निकाला जा रहा है और शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी जा रही. आम लोग मर रहे हैं. फिर भी सरकार कोई नीति नहीं बना रही है और आंकड़े छिपा रही है. हम यहां मर रहे हैं और पूरी वर्कफोर्स को बिहार में लगा रखा है.”

हमें स्थायी समाधान चाहिए’

उन्होंने आगे कहा, “वे (सरकार) डेटा सेंटरों पर पानी छिड़क रहे हैं. यहा तक कि क्लाउड सीडिंग भी काम नहीं आई. यह कोई समाधान नहीं है. हम एक स्थायी समाधान चाहते हैं. यहां तक कि जनता भी गहरी नींद में सो रही है. बहुत से लोग यहां तमाशा देखने के लिए हैं, लेकिन वे विरोध प्रदर्शनों में अपनी आवाज नहीं उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button