INDIA गठबंधन की बैठक जारी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रणनीति; राहुल गांधी-ममता बनर्जी मौजूद
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जारी विवाद के बीच INDIA गठबंधन की अहम बैठक बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जारी है।

जन एक्सप्रेस /लखनऊ :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर जारी विवाद के बीच INDIA गठबंधन की अहम बैठक बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में जारी है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के प्रमुख नेता शामिल हैं।
बैठक में चुनाव आयोग के कामकाज, SIR प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है। विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और उनके खिलाफ हटाने के प्रस्ताव को लेकर भी रणनीति पर विचार किया जा रहा है।
INDIA गठबंधन की बैठक में SIR को लेकर संयुक्त आंदोलन की रूपरेखा पर भी चर्चा होने की संभावना है। विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां लगातार उठा रहे हैं।
बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से अखिलेश यादव व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो रहे हैं। राज्यसभा चुनाव के नामांकन के चलते उनकी जगह पार्टी का प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुआ है। वहीं DMK और AAP ने बैठक से दूरी बनाई है।अब बैठक के बाद INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव आयोग और SIR के मुद्दे पर क्या साझा रणनीति सामने आती है, इस पर सभी की नजर है।






