नई दिल्ली

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को बड़ी राहत

ED की चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेने से किया इनकार

जन एक्सप्रेस नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।दिल्ली की विशेष अदालत ने स्पष्ट किया कि मौजूदा चार्जशीट के आधार पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता। अदालत के इस फैसले को प्रवर्तन निदेशालय के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

गांधी परिवार के लिए अहम राहत

कोर्ट के इस आदेश के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी को तत्काल कानूनी राहत मिली है। यह फैसला नेशनल हेराल्ड केस में चल रही कार्रवाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नेशनल हेराल्ड से जुड़े इस मामले में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत जांच की थी और चार्जशीट दाखिल की थी। हालांकि अब अदालत ने उस पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है।कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया है, जबकि मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button