संकट में साथ देने वालों को सम्मानित करना मेरा कर्तव्य है : रजनी तिवारी
मेधा सम्मान समारोह व कंबल वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन

जन एक्सप्रेस / हरदोई। कटियारी क्षेत्र के लोगों में अपनापन और संवेदनशीलता है। जीवन के कठिन दौर में जिन्होंने मेरा साथ दिया, उन्हें सम्मानित करने के लिए मैंने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर यहां आना जरूरी समझा। संकट की घड़ी में साथ देने वाले ही सच्चे अपने होते हैं।यह उद्गार प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने हरपालपुर में आयोजित मेधा सम्मान एवं कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय व पूर्व प्रधानाचार्य राम प्रताप पांडेय द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया।राज्यमंत्री ने कहा कि हरपालपुर के लोगों में जो अपनापन है, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। यहां के लोग जो कहते हैं, वही करते हैं और हर समय साथ निभाने को तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज पूर्व शिक्षकों, वरिष्ठ पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर राज्यमंत्री रजनी तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं व गुलदस्तों से भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, आजाद सिंह भदौरिया, आर्येंद्र पाण्डेय, देवेंद्र त्रिवेदी, उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र, पप्पू त्रिवेदी, राजेश मिश्र टिंकू, अवनिकान्त बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश मिश्र ने किया।
मेधा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजनों को किया गया सम्मानित
मेधा सम्मान समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. आनंद पांडेय, डॉ. अशोक दीक्षित, डॉ. राहुल तिवारी, डॉ. राजेन्द्र वर्मा को सम्मानित किया गया।पूर्व शिक्षकों मेंअवधेश दीक्षित, विश्वनाथ सिंह चौहान, विजय मिश्र, प्रमोद द्विवेदी, श्यामाचरण मिश्र, विनोद त्रिपाठी, नारदानन्द त्रिपाठी, राकेश बाबू त्रिपाठी, अनिल अग्निहोत्री को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।इसके अलावा विद्यालय प्रबंधक अवनिकान्त बाजपेयी, तेजेन्द्र शुक्ल, अवधनरेश तिवारी, गजेंद्र सिंह चौहान, अर्चना यादव, तथा वरिष्ठ पत्रकारों में बी. जी. मिश्र, अश्वनी यादव, दीपक दीक्षित, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुराग मिश्र, अंकित त्रिवेदी एवं अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।
जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल, चेहरे पर दिखी मुस्कान
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों को राज्यमंत्री रजनी तिवारी एवं विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा कंबल वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।उन्होंने ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए राम प्रताप पांडेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची मानवता है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही।






