उत्तर प्रदेशचित्रकूट

बंदरी ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यालय ज्ञाप संख्या 3184/एसटीआए/निरीक्षण/2025-26 दिनांक 03 जनवरी 2026 के अनुपालन में शुक्रवार को विकास खंड कर्वी की ग्राम पंचायत बंदरी में ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरुण कुमार ने की।ग्राम चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में नायब तहसीलदार कर्वी मंगल सिंह यादव, एडीओ समाज कल्याण आलोक सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव नीरज कुमार, बीईओ कर्वी अतुल दत्ता तिवारी, जेई यूपी जेएनआर किया प्रसाद, पशु चिकित्साधिकारी कुलदीप सिंह, सीएचओ स्वास्थ्य विभाग पुनीता सिंह, बीटीएम कृषि विभाग श्रीकांत, ग्राम सचिव विकास कुमार, ग्राम प्रधान अवधेश कुमार सहित एएनएम, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटेदार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।चौपाल के दौरान एडीओ समाज कल्याण और ग्राम सचिव द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि ग्राम लेखपाल शिवम सिंह वर्मा और राजस्व निरीक्षक लव सिंह के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खतौनी का उच्चारण नहीं हो सका। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि ग्राम की खतौनी का उच्चारण शीघ्र कराया जाए, ताकि लंबित वरासत के मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके।ग्राम चौपाल में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ तथा कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button