UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशचित्रकूटचित्रकूट

चित्रकूट में आरोही किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

पानी संस्थान ने शिक्षा, स्वास्थ्य,पोषण और अधिकारों पर किया फोकस

चित्रकूट के पहाड़ी ब्लॉक स्थित सिधौली गांव में ‘आरोही किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य 10 से 19 वर्ष की किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सशक्त करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन सिधौली गांव की महिला रेनू द्विवेदी ने फीता काटकर किया। प्राथमिक विद्यालय सिधौली के प्रधानाध्यापक हरबंस लाल ने इस कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पानी संस्थान द्वारा किशोरियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं प्रशंसनीय हैं। उन्होंने जोर दिया कि अब महिलाएं आत्मनिर्भर हैं, और किशोरियों को शिक्षा सहित हर क्षेत्र में बढ़ावा देना आवश्यक है। पानी संस्थान की सदस्य शिखा तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों की 10-19 वर्ष की लड़कियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और अधिकारों के मुद्दों पर केंद्रित है। इसके तहत ‘आशा’ कार्यकर्ताओं द्वारा किशोर-किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन के उपयोग, मानसिक स्वास्थ्य और बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाता है। पानी संस्थान की एक अन्य सदस्य काजल ने जानकारी दी कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। इसका लक्ष्य उन्हें समाज में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभरने में मदद करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button