UP Breaking Newsउत्तर प्रदेशहरदोई

विधायक रानू सिंह के प्रस्ताव पर लगी मोहर,लघु सेतु निर्माण हेतु मिली वित्तीय स्वीकृति

हरदोई में बनेगा नया लघु सेतु: ₹3.30 करोड़ की मंजूरी से ग्रामीणों को बड़ी राहत

जन एक्सप्रेस/ हरदोई

हरदोई जनपद के हरपालपुर विकास खंड के ग्राम खद्दीपुर राजा साहब के मजरा गढ़िया अन्तूपुरवा के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां लघु सेतु निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 30 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, धनराशि जारी होने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रस्तावित पुल का निर्माण आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाएगा, ताकि यह भारी वाहनों के आवागमन और बाढ़ के दौरान बढ़ते जलस्तर को भी सुरक्षित रूप से झेल सके।

स्थानीय लोगों के लिए यह पुल बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक पुल के अभाव में विशेषकर बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों, मरीजों और आम जनजीवन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन जाता था।

पुल के निर्माण से न केवल क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, बल्कि बाढ़ के समय आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटने की समस्या से भी राहत मिलेगी।

इस स्वीकृति पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा, पूर्व प्रधान सतीश अवस्थी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button