utrakhandउत्तरकाशीनई टिहरी

नई टिहरी में भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में किसान सभा का धरना, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- उत्तराखंड किसान सभा जिला काउंसिल ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement) का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय नई टिहरी में धरना-प्रदर्शन किया। किसान सभा ने इस समझौते को किसानों और देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसे तत्काल रोकने और रद्द करने की मांग की।

शपथ दिवस के अवसर पर किसान सभा और जिला काउंसिल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते से पहले से ही कृषि संकट का सामना कर रहे देश के करोड़ों लघु एवं सीमांत किसानों पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना था कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो देश की कृषि अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और खाद्य सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

किसान नेताओं ने केंद्र सरकार से किसानों के हितों को प्राथमिकता देने और प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते को रद्द करने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव कृपाल सिंह कठैत, जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंह कठैत, जिला कोषाध्यक्ष सफर सिंह नेगी, जिला काउंसिल सदस्य कृष्णा कठैत, मंडल कमेटी सदस्य मंगल सिंह कठैत, उत्तराखंड किसान सभा के संयुक्त सचिव भगवान सिंह राणा तथा सीटू के जिला सचिव चिंतामणि थपलियाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button