Crimeउत्तर प्रदेशकानपुरराज्य खबरें

कानपुर में डकैती कांड में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार,दो अन्य आरोपियों को पुलिस कर चुकी है लंगड़ा

जन एक्सप्रेस/कानपुर :- चकेरी थाना क्षेत्र के श्याम नगर में दिनदहाड़े घर में घुसकर परिवार को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर डकैती डालने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी विजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ लाला और रफीक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त को श्याम नगर निवासी शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में बदमाशों ने धावा बोला था। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को असलहे की नोक पर बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये नकद और जेवरात लूट लिए थे। घटना के बाद चकेरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच में सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना की साजिश का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, प्रशांत शुक्ला उर्फ मोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। प्रशांत को 5 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि शफीक और कमल कुरील को पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट के माल सहित गिरफ्तार किया गया था।
घटना के बाद विजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ लाला और रफीक फरार चल रहे थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। चकेरी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को पीएसी बाइपास के पास नौबस्ता से रामादेवी जाने वाली सर्विस लेन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विजय के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ऑटो, सैमसंग मोबाइल, एक जोड़ी पायल, तीन बिछिया और दो कड़े बरामद किए। वहीं रफीक के पास से पीली धातु के कान के टॉप्स बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार रफीक के खिलाफ हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विजय कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ भी चोरी, माल बरामदगी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। चकेरी पुलिस और सर्विलांस सेल पूर्वी जोन की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अब बरामद माल और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

  • पुलिस कमिश्नर ने दिया था 7 दिन का अल्टीमेटम*

बीते सोमवार को घर मे घुसे बदमाशों ने माँ- बेटे को गन पॉइंट पर लेकर लाखों रुपयों की लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद इलाके मे सनसनी फ़ैल गयी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेन्सिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की थी। वही घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस ने कमिश्नर रघुवीर लाल को हुई, उन्होंने तत्काल इंस्पेक्टर चकेरी से सख्त लहजे मे कहा थी की घटना 7 दिन मे खुल जानी चाहिए नहीं तो प्रभावी कार्यवाही होगी,जिसके बाद चकेरी पुलिस एक्टिव हुई और महज 48 घंटे मे ब्लाइंड रॉबरी का खुलासा कर दिया।

  • चोरी के बाइक से बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम,बाइक नहीं हो सकी बरामद*

डकैती की योजना बनाने से लेकर अंजाम देने तक का मास्टर माइंड मोनू शुक्ला ही था। पुलिस सूत्रों की मानें तो मोनू अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को दबी आवाज मे बताया था की बाइक चोरी की थी। घटना को अंजाम देने के बाद वो लोग बाइक सनिगवाँ इलाके मे छोड़कर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस बाइक बरामद करने के लिए वहां पहुंची लेकिन बाइक वहां नहीं मिली। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है की बाइक फिर से चोरी हो चुकी है। आपको बता दें की की मुख्य आरोपी मोनू शुक्ला को तत्कालीन इंस्पेक्टर चकेरी प्रमोद शुक्ला ने करीब 42 चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आज पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया है, एडीसीपी पूर्वी ने पूरे मामले मे पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी तो, पत्रकारों ने घटना मे प्रयुक्त बाइक का जिक्र कर दिया,जिसके बाद मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मी एक दूसरे का मुँह देखने लगे। तभी एडीसीपी ने कहा की जांच यही ख़त्म नहीं हुई है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button