CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगदेशराज्य खबरेंशहर खबरेंहरदोई

अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट-बी जी मिश्र

जन एक्सप्रेस /हरदोई :-  अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 01 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अभियुक्त प्रदुम्न उर्फ सूरज पुत्र रामशंकर उर्फ बहादुर निवासी ग्राम चांद बेहटा, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर तथा दो अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 616/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 505/22, धारा 380/411 भादवि तथा मु0अ0सं0 803/23, धारा 457/380 भादवि के मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वासु कुमार, उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह तथा का0 चन्देल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button