
जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 14.462 किलोगम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद मादक पदार्थ और घटना में प्रयुक्त वाहन यूके04-एएन-1467 को कब्जे में लिया है।पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर को खेड़ा-चोरगलिया रोड पर बागजाला जाने वाले रास्ते से पहले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से डोडा पोस्त बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय (25) पुत्र परमेश्वर निवासी ग्राम देवलातल्ला, काठगोदाम के रूप में हुई है। उसका स्थायी पता खाजू गोटिया थाना गड़िया रंगीन, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की गई। टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान ने किया।






