कृषि बीज भंडार प्रभारी इम्तियाज अहमद का तबादला
पवन कुमार पाठक ने संभाला प्रतापपुर कमैचा बीज भंडार का चार्ज

जन एक्सप्रेस /सुलतानपुर :- राजकीय कृषि बीज भंडार प्रतापपुर कमैचा, चांदा के प्रभारी इम्तियाज अहमद का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर पवन कुमार पाठक को बीज भंडार का नया प्रभारी बनाया गया है। मंगलवार को पवन कुमार पाठक ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।बताया गया कि अखिल भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार की ओर से इम्तियाज अहमद के संबंध में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के निर्देश पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उनका स्थानांतरण किया गया। हालांकि, स्थानांतरण के संबंध में विभाग की ओर से जारी आदेश में क्या कारण दर्ज किया गया है, इसकी आधिकारिक जानकारी अलग से स्पष्ट नहीं की गई है।

नए प्रभारी पवन कुमार पाठक के कार्यभार संभालने के बाद अब किसानों को बीज वितरण और कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उनके ऊपर होगी। किसानों को उम्मीद है कि बीज भंडार की व्यवस्थाओं में सुधार के साथ समय से बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।






