Crimeutrakhandउत्तरकाशी

ऑपरेशन प्रहार के तहत दो वारंटी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /लालकुआं :- ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस ने न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वाले दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की के तहत गैर-जमानती वारंट और धारा 82 सीआरपीसी के तहत आदेशिका जारी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में वारंटियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह और जसविन्दर पुत्र गुरदीप सिंह निवासी धौरा डैम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट और धारा 82 सीआरपीसी की आदेशिका की तामीली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल दयाल नाथ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button