utrakhandउत्तरकाशी

चीनी किल्लत व भण्डारण पर खाद्य पूर्ति विभाग टीम ने किया निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- जिलाअधिकारी के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा भिलंगना ब्लॉक के घनसाली में चीनी भण्डारण व किल्लत आदि की अफवाह पर थोक विक्रेताओं के चीनी स्टॉक आदि की जांच कर निरीक्षण किया गया।टीम द्वारा दुकानों मे गहन निरीक्षण कर नियमानुसार ही चीनी का उचित स्टॉक रखने, रेट डिस्पले करने व पंजीकरण करने हेतु थोक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया. थोक विक्रेताओं द्वारा बताया गया कि जनता द्वारा चीनी की कोई अतिरिक्त मांग नहीं है, साथ ही आगामी स्तर से भी उनको चीनी की सामान्य नियमित आपूर्ति प्राप्त हो रही है. टीम द्वारा पाया गया कि वर्तमान मे मार्केट मे चीनी का मूल्य भी पूर्व की तरह सामान्य है.
साथ ही होटलो मे भी चेकिंग की गयी, जहाँ कोई भी घरेलू गेस सिलेंडरो को उपयोग करते नहीं पाया गया संचालक को कवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उनके द्वारा सभी होटल रेस्टोरेंट दुकानों आदि में अनिवार्य रूप से मूल्य सूची प्रदर्शित करने, शौचालय साफ सुधरे रखने, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, ढकन् वाले कुड्डादान लगाने, वाशिंग एरिया साफ रखने, सभी स्टाफ् के मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपयोग में करने हेतु निर्देशित किया गया. निरीक्षण टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गरवीन भट्ट, सप्लाई इंस्पेक्टर इन्द्रेश नौटियाल, रामेश्वरी देवी, धीरेन्द्र पेटवाल, अमित भंडारी आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button