utrakhandउत्तरकाशी

नकुलिया में मुफ़्ती शामून कासमी का स्वागत, धामी सरकार के कार्यों की सराहना

जन एक्सप्रेस /सितारगंज :-  ग्राम पंचायत नकुलिया में अल्पसंख्यक हुनर परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तर के दर्जा प्राप्त मुफ़्ती शामून कासमी का एक दिवसीय दौरा हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक सैयद अमजद अली के संयोजन में किया गया।

नकुलिया पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने मुफ़्ती शामून कासमी का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों और विकास नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने क्षेत्र के विकास और आपसी सौहार्द से जुड़े विषयों पर विचार रखे। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पक्ष में मतदान करने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम आयोजक सैयद अमजद अली ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर असरत अली, गुलाम मोहम्मद, जहूर अहमद, आदिब, हामिद, सैयद आरिफ अली, फैजान, मुसर्रत अली, मजीद भाई समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button