utrakhandअन्य खबरेउत्तरकाशीक्रिकेटखेल

चमोली जनपद के जिला स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में नारायणबगड़ का जलवा

तीसरे स्थान पर रहा विकासखंड, राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण सहित 9 पदक

जन एक्सप्रेस /नारायणबगड़ :-  जिला मुख्यालय गोपेश्वर में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता में नारायणबगड़ विकासखंड के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में नारायणबगड़ विकासखंड ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज नारायणबगड़ के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में विद्यालय की हिमानी ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। 14 वर्षीय भानु प्रताप ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक जीते।

वहीं, 19 वर्षीय हिमांशु ने चक्का फेंक और हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। 17 वर्षीय प्रियांशु ने चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भाला फेंक में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 19 वर्षीय रोहित ने वॉक रेस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका बसंती फर्स्वाण के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गंगा सिंह नेगी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button