
जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस ने एक व्यक्ति को 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 सितंबर को गैस गोदाम रोड स्थित एस मोड़ के पास चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके पास मौजूद बैग से 55 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान सूरज सिंह धपोला (40) निवासी गैस गोदाम रोड, मुखानी, हल्द्वानी के रूप में की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रविंद्र खाती और कांस्टेबल दिगम्बर ज्याला शामिल रहे।






