utrakhandउत्तरकाशीहल्द्वानी

फायर कर्मियों के आवास के लिए फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में हुआ भूमि पूजन

जन एक्सप्रेस /हल्द्वानी :- फायर सर्विस के अधिकारी एवं कर्मचारियों के कल्याण और बेहतर आवासीय सुविधाओं की दिशा में नैनीताल पुलिस ने पहल की है। शुक्रवार को फायर स्टेशन हल्द्वानी परिसर में फायर कर्मियों के प्रस्तावित आवास के लिए भूमि पूजन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने प्रस्तावित आवासीय भवनों के लिए चिन्हित भूमि पर विधिवत भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी जनपद में अग्निकांड, आपदा तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर और सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल गौरव किरार, फायर स्टेशन ऑफिसर हल्द्वानी मिन्दर पाल समेत फायर स्टेशन हल्द्वानी के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button