
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी :- गायत्री शक्तिपीठ भोगपुर में आगामी 23 से 26 अक्टूबर तक 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का विराट आयोजन होने जा रहा है। गायत्री परिवार भोगपुर द्वारा यह आयोजन नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और विश्व शांति-सद्भावना को समर्पित के साथ- साथ ही यह महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार की संस्थापिका वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी और अखंड ज्योति की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर आयोजित हो रहा है।
यज्ञ को संपन्न करने के लिए शांतिकुंज से आज शनिवार 26 अक्टूबर को दिव्य कलश यात्रा निकली। शांतिकुंज की मुख्य महिला मंडल व्यवस्थापिका शेफाली पांडे ने पूजन के बाद कलश को भोगपुर के लिए रवाना किया, सैकड़ों गायत्री परिजन कलश लेकर भोगपुर पहुंचे, जहां क्षेत्र के परिजनों ने भव्य स्वागत और पूरे क्षेत्र में कलश का भ्रमण कराया गया
व्यवस्थापक राकेश कुमार अत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में दूसरी बार 51 कुंडीय यज्ञ हो रहा है। इसमें मुंडन, पुंसवन, जन्म दिवस, विवाह दिवस, शादी-विवाह जैसे सभी संस्कार निशुल्क संपन्न किए जाएंगे। 51 कुंडीय यज्ञ के सफल आयोजन के लिए आज से नित्य जप प्रारंभ हो गया है।यज्ञ में युवा शक्ति को परम पूज्य गुरुदेव के विचारों से जोड़ा जा रहा है। वरिष्ठ परिजनों द्वारा नारी जागरण, पर्यावरण संरक्षण, व्यसन मुक्ति पर उद्बोधन होंगे। यज्ञ स्थल पर शांतिकुंज की विशेष प्रदर्शनियां लगेंगी।भानियावाला, डोईवाला, रानीपोखरी सहित संपूर्ण क्षेत्र को गायत्री मय बनाने के लिए परिजन घर-घर जाकर यज्ञ की महिमा बता रहे हैं। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।






