utrakhandउत्तरकाशी

रेड अलर्ट के चलते केदारनाथ धाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

26 सितंबर दोपहर से 27 सितंबर तक यात्रा पर रोक, मौसम सामान्य होने पर फिर शुरू होंगे दर्शन

जन एक्सप्रेस /रुद्रप्रयाग :-  मौसम विभाग की ओर से 26 सितंबर को जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। यात्रा 26 सितंबर को दोपहर से 27 सितंबर तक स्थगित रहेगी। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष विशाल मिश्रा ने बताया कि देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यात्रा स्थगित रखने के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी सेक्टर अधिकारियों, यात्रा मार्ग पर तैनात चेक पोस्टों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए गए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद केदारनाथ धाम यात्रा पुनः शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button