shahganjUP Breaking Newsराज्य खबरेंहेल्थ
दरियापुर लेबर चौक पर श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लगातार चल रहा कैंप
शाहगंज से दरियापुर लेबर चौक पहुंच रहे श्रमिक,योजनाओं का उठा रहे लाभ

जन एक्सप्रेस /सुल्तानपुर :- श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण और उन्हें विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दरियापुर लेबर चौक पर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कैंप संचालित किया जा रहा है।

कैंप में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ आवश्यक सेवाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

कैंप में सीएमओ भारत भूषण,उपजिलाधिकारी न्यायिक लंभुआ संजय कुमार अग्रहरि,जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेंद्र यादव, सहायक श्रमायुक्त मधुवन राम तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल चंद सरोज उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।






