मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई।हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुभौआपुर गांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा शासन की ओर से संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
महिला आरक्षी संध्या कुमारी, आशा सिंह, आसानी एवं हेमा ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी तरह की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या अन्य समस्या होने पर बिना झिझक पुलिस को सूचना दें।
पुलिस कर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही उन्हें अपने आसपास की महिलाओं को भी सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पुलिस टीम से विभिन्न समस्याओं को लेकर जानकारी ली।






