UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य खबरेंहरदोई

आपदा की स्थिति में त्वरित सहायता के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय

बी जी मिश्र 

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया है कि जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस की त्वरित सहायता, सूचना प्राप्त करने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के त्वरित समन्वय हेतु जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया है।उन्होंने समस्त नागरिकों को सूचित किया है कि जलभराव, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने, पेड़ गिरने अथवा किसी अन्य आपदा/आपातकालीन स्थिति में सूचना देने एवं आवश्यक सहायता प्राप्त करने हेतु टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, हरदोई में 05852-299155, 05852-299157, 05852-299156 तथा 9454416606 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

इसी प्रकार तहसील स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष के नंबर जारी किए गए हैं। तहसील शाहाबाद में 05852234345, सवायजपुर में 05853263322, बिलग्राम में 9936302788, सदर में 7388226967 तथा तहसील संडीला में 9118798744 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button