CrimeUP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

परचून की दुकान में हुई 1.70 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, तीन महिलाएं गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने परचून की दुकान में हुई नकदी चोरी के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी की गई 1.70 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई 2026 को रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर बताया था कि उनकी परचून की दुकान से 16/17 जुलाई की रात काम करने वाले तीन आरोपियों ने नकदी चोरी कर ली। मामले में मुकदमा संख्या 513/26 धारा 306 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 331(4), 317(2) और 61 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

29 सितंबर को पुलिस ने मामले में प्रकाश में आई तीन महिला आरोपियों लक्ष्मी देवी पत्नी अंकित तिवारी निवासी सहवादपुर थाना बेनीगंज, बीना शुक्ला पत्नी रामवली शुक्ला निवासी बेल्हा थाना टड़ियावां तथा प्रियांशु शुक्ला पत्नी अजय शुक्ला निवासी धन्नूपुरवा थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 1,70,000 रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार इससे पहले 25 जुलाई को 14 आरोपियों से 1,28,99,310 रुपये तथा 11 अगस्त को तीन आरोपियों से 6,62,300 रुपये की नकदी बरामद की जा चुकी है। इस प्रकार चोरी के मामले में अब तक कुल 1,49,33,110 रुपये बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त 2.50 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज कराए गए हैं और चोरी के रुपयों से अर्जित एक अदद पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button