UP Breaking NewsUP POLICEउत्तर प्रदेशमहराजगंज

ठूठीबारी में व्यापार मंडल की नई टीम गठित

अजय जायसवाल अध्यक्ष तो आदित्य पटवा बने महामंत्री नई कार्यकारिणी ने लिया व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प

जन एक्सप्रेस/महराजगंज :-  जनपद भारत-नेपाल सीमा से सटे प्रमुख व्यापारिक कस्बा ठूठीबारी में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। महराजगंज जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की मौजूदगी में स्थानीय व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां सौंपीं।व्यापारियों की सहमति से कृषि व्यवसायी अजय कुमार जायसवाल को अध्यक्ष तथा आदित्य पटवा को महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं अमित निगम, अंकित निगम और अग्निवेश वर्मा को उपाध्यक्ष, आत्मा कसौधन को कोषाध्यक्ष और दीपू निगम को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा चंद्रशेखर निगम को संरक्षक, संदीप कुमार निगम और विप्लव मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पिंटू कसौधन, उमेश रौनियार, विपिन कसौधन, बासुकी कसौधन, विजय कसौधन, अनूप जायसवाल और सज्जन लाल निगम को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है। बॉर्डर क्षेत्र में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है। व्यापार मंडल व्यापारी हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button