उत्तराखंडसितारगंज

विधानसभा स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जन एक्सप्रेस / सितारगंज: स्कॉलर्स वैली स्कूल, सितारगंज में रविवार को विधानसभा स्तरीय बालिका वर्ग की मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचीं बालिका खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स और अन्य खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक खेल समन्वयक रेहान सिद्दीकी और युवा कल्याण विभाग के मुकेश गौड़ ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खिलाड़ियों को खेल नियमों की दी जानकारी

कार्यक्रम का संचालन उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सितारगंज के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने किया। वहीं, पूर्व ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक निर्मल सरकार ने खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों के नियमों और प्रतियोगिता के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता के दौरान बालिका खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिक्षकों, प्रशिक्षकों और आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

अंडर-14 में डॉली और अनुष्का ने हासिल किया पहला स्थान

अंडर-14 वर्ग की 600 मीटर स्टैंडिंग दौड़ में डॉली फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, लंबी कूद प्रतियोगिता में अनुष्का ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया।

अंडर-19 में नवजोत कौर और कामिनी रहीं प्रथम

अंडर-19 वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में नवजोत कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाला फेंक प्रतियोगिता में कामिनी ने पहला स्थान हासिल किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में न्यू ज्ञान दीप की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न विद्यालयों से आई खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

शिक्षकों और खेल पदाधिकारियों का रहा सहयोग

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में निर्णायकों, शिक्षकों और खेल पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान अर्चना पाठक, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सितारगंज, बीरेश चौहान, प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिचुवा, दिल सिंगार, संतोष नयाल, गोदावरी धामी, शिक्षक नेता अजय क्वीरा, ललित जोशी, बलवीर सिंह, मनीष सक्सेना, रामजन्म चौहान, अवधेश सिंह, जसौद मेहता और पुष्पेंद्र कटियार सहित शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button