अन्य खबरे

जानें क्या है माइग्रेन और इसकी वजह

नई दिल्ली : माइग्रेन दुनिया में सबसे कॉमन बीमारियों में तीसरे नंबर पर आता है, जो किसी को भी कभी भी हो सकती है। डब्लूएचओ (WHO) के अनुसार, हर 7 में से 1 व्यस्क माइग्रेन का शिकार है। यह समस्या पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती हैं। जिसकी एक वजह महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन में होने वाले बदलाव है।
क्या है माइग्रेन?
माइग्रेन सिरदर्द का एक प्रकार है जो ज्यादातर सिर के एक हिस्से में होता है। जिसके चलते ओकाई और उल्टी महसूस होती रहती है। माइग्रेन का यह पेन कुछ मिनट से लेकर घंटे भर और कई बार तो पूरे दिन भी रह सकता है। जिसकी वजह से पूरी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। इस दर्द को मामूली समझने की गलती न करें।

माइग्रेन की वजह
माइग्रेन के लक्षण हर एक व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन जो बहुत कॉमन हैं उनके बारे में जान लेना जरूरी है, जैसे- डिहाइड्रेशन, मौसम के साथ खानपान में बदलाव, रूटीन चेंज होना, बहुत तेज रोशनी, तेज गंध और हॉर्मोनल बदलाव। इनमें से किसी भी वजह से माइग्रेन का दर्द उठ सकता है।

माइग्रेन में होने वाले दर्द से आराम दिला सकते हैं ये उपाय
– माइग्रेन अटैक आए और अगर आप अकेले हैं, तो डरने, घबराने के बजाय शांत रहने की कोशिश करें।

– माइग्रेन में होने वाले दर्द में ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं, जिसके चलते सिर का ब्लड फ्लो एकदम से बढ़ जाता है। तो ऐसे में बिस्तर पर इस तरह लेटें जिसमें सिर धड़ से थोड़ा ऊपर की ओर रहे। इस पोजीशन के लिए सिर के नीचे तकिया, टॉवल या कंबल को मोड़कर सिर के नीचे लगा सकते हैं।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button