वायरल
मस्जिदों को मंदिरों के बगल से हटा देना चाहिए
उत्तर प्रदेश: कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि मस्जिदों को स्वेच्छा से उन जगहों से स्थानांतरित किया जाना चाहिए जहां उनके आसपास के मंदिर मौजूद हैं। बागपत में मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि जहां भी मंदिर हैं और वहां मस्जिद बनी हुई है। सारे मस्जिदों को मैं तो चाहूंगा उन लोगों ने स्वत: जिस तरह से राम मंदिर से हट गया और राम मंदिर आराम से बन रहा है और मस्जिद अलग से बन रहा है। वैसे हर मंदिरों के बगल से मस्जिद हट जाना चाहिए। निषाद ने कहा कि में हटने की नहीं, बल्कि भारत की एक दूसरी संस्कृति होने के नाते उन्हें अपने धर्म के अनुसार पूजा का अधिकार है और वे उसको अन्य कहीं भी बना सकते हैं।






