खेल
अफरीदी के बाद शोएब अख्तर की भविष्यवाणी
एशिया कप में भले ही भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा हो। लेकिन विराट कोहली के बल्ले से खूब रन बना है। इसके बाद से एक बार फिर से भारतीय प्रशंसकों में जबरदस्त का क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत को इस बात की भी उम्मीद है कि विश्व कप में भी विराट कोहली का अच्छा फॉर्म जारी रहेगा। दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर लगातार भविष्यवाणी करने में जुटे हुए हैं। पाकिस्तानी क्रिकेटर को इस बात की चिंता सताने लगी है कि विराट कोहली आकर संन्यास कब लेंगे। तभी तो वे दिन-रात विराट कोहली के संन्यास की बात कर रहे हैं। सबसे पहले तो विराट कोहली के संन्यास की बात पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने की थी। अब शोएब अख्तर भी इसमें सामने आ गए हैं। उन्होंने भी विराट कोहली के संन्यास को लेकर भविष्यवाणी कर दी है।






