उत्तर प्रदेश

महिला को दारोगा ने मारी गोली…..

अलीगढ़:  जिले के भुजीपुरा में बड़ी घटना हो गई है। सूत्रों के अनुसार यहां एक दारोगा ने महिला को गोली मार दी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार महिला अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने गई थी। बताया जा रहा है कि वहां भुजीपुरा थाने में उसका विवाद दारोगा से हुआ। जिसके बाद गुस्साए दारोगा ने उसे गोली मार दी। गोली मारने वाला दारोगा फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जबकि गंभीर हाल में महिला अस्पताल में भर्ती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button