दिल्ली/एनसीआर

BJP को हराने के लिए विपक्षी गठबंधन में शामिल होंगे केजरीवाल?

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया। इसमें पार्टी के देशभर में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2024 के आम चुनावों के लिए पिच तैयार की। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात में आप की सरकार बनने वाली है। वहीं उन्होंने यह साफ कर दिया कि पार्टी बीजेपी के खिलाफ बन रहे मोर्चे में शामिल होगी या नहीं।

केजरीवाल ने कहा कि उनका फिलहाल बीजेपी को हराने के लिए बने विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। इसके बजाय केजरीवाल ने पार्टी सदस्यों से आप के ‘मेक इंडिया नंबर 1’ अभियान के जरिए ‘भारत के 130 करोड़ नागरिकों का गठबंधन’ बनाने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता ने भाजपा को झकझोर कर रख दिया है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी विधायकों को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाकर आप को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला करते हुए केजरीवाल ने फ्रीबीज के पक्ष में आप की दलीलें देकर इसका बचाव किया। इसके अलावा राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस के खिलाफ संकल्प पत्र रखा।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button