वायरल

फ्लिपकार्ट सेल में सबसे ज्यादा बिके ये फोन

नई दिल्ली: चाइनीज टेक कंपनी Poco के स्मार्टफोन्स पर भी फेस्टिव सेल के दौरान बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। बजट सेगमेंट में कंपनी के डिवाइसेज खूब पसंद किए जा रहे हैं और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart Big Billion Days Sale में भी इसके डिवाइसेज जमकर बिके। Poco M4 Pro और Poco C31 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स बन गए हैं।

पोको इंडिया हेड हिमांशु टंडन ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर नए रिकॉर्ड्स से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 15,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में Poco M4 Pro सबसे ज्यादा बिकने वाला AMOLED डिस्प्ले फोन बन गया है। वहीं, 8,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में Poco C31 सबसे ज्यादा बिकने वाला डिवाइस बना है।

Poco M4 Pro पर इतना डिस्काउंट
पोको M4 प्रो स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस वैसे तो 17,999 रुपये 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए है, लेकिन सेल में यह 10,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, ऐक्सिस बैंक या ICICI बैंक कार्ड्स के साथ इस फोन पर अतिरिक्त छूट भी मिल रही है। अगर ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो उन्हें 10,400 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है।

ऐसे हैं Poco M4 Pro के स्पेसिफिकेशंस
6.4 इंच के AMOLED डिस्प्ले वाले इस फोन में मीडियाटेक G96 प्रोसेसर दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर 64MP+8MP+2MP ट्रिपल कैमरा, वहीं फ्रंट पैनल पर 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Poco C31 पर मिल रही इतनी छूट
बजट सेगमेंट में पोको C31 स्मार्टफोन को 3GB+32GB स्टोरेज वेरियंट के लिए केवल 6,666 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, फोन का 4GB+64GB वेरियंट 7,777 रुपये में लिस्टेड है। इस डिवाइस पर बैंक कार्ड्स के साथ अतिरिक्त छूट मिल रही है और एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

ऐसे हैं Poco C31 के स्पेसिफिकेशंस
पोको का यह बजट फोन 6.53 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button