देश
2024 तक जेपी नड्डा ही संभालेंगे भाजपा की कमान
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज है। तो वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी कार्यकाल 2023 में खत्म हो रहा है। ऐसे में सवाल यही है कि भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा का कार्यकाल 2024 तक बढ़ा दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने 20 जनवरी 2020 को भाजपा अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। इस हिसाब से देखें तो उनका कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को पूरा हो रहा है। 2024 चुनाव को ध्यान में रखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले जेपी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जेपी नड्डा मोदी सरकार पार्ट 1 में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं।






