वायरल
रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया 31 जनवरी तक बढ़ाई
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की कर्ज समाधान प्रक्रिया के लिए समयसीमा 31 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी है। पहले इसकी समयसीमा एक नवंबर, 2022 तक थी। सूत्रों ने कहा कि यह समाधान प्रक्रिया में किया गया तीसरा विस्तार है। इसके पहले भी दो बार समयसीमा बढ़ाई जा चुकी थी। ऋणशोधन अक्षमता एवं दिवाला संहिता (आईबीसी) के नियमों के मुताबिक,प्रशासक को रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरसीएल) के समाधान की प्रक्रिया मूल रूप से 180 दिनों के भीतर यानी तीन जून, 2022 तक पूरी कर लेनी थी।






