खेल

महिला ओलंपिक क्वालीफायर राउंड 1 के लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम घोषित

सीनियर महिला राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने बुधवार को 4 अप्रैल से बिश्केक, किर्गिज़ गणराज्य में खेले जाने वाले महिला ओलंपिक क्वालीफायर राउंड 1 के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

तुर्कमेनिस्तान के टूर्नामेंट से हटने के बाद ग्रुप जी में भारत के अलावामेजबान किर्गिज़ गणराज्य एकमात्र टीम है। दोनों टीमें 4 अप्रैल और 7 अप्रैल को दो बार आमने-सामने होंगी।

भारतीय टीम उज्बेकिस्तान से किर्गिज गणराज्य पहुंचेंगी, जहां उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर की तैयारी के तहत उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ एक दोस्ताना मैच खेला था। टीम ने जॉर्डन में दो दोस्ताना मैच खेले।

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर: सौम्या नारायणसामी, श्रेया हुड्डा और इलांगबम पंथोई।

डिफेंडर: आशालता देवी, स्वीटी देवी, रितु रानी, रंजना चानू, मिशेल कास्टन्हा, डालिमा छिब्बर, मनीषा पन्ना और जूली किशन।

मिडफ़ील्डर: शिल्की देवी हेमम, अंजू तमांग, इंदुमती कथिरेसन, संगीता बासफोर और कार्तिका अंगमुथु।

फारवर्ड: ग्रेस डंगमेई, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, करिश्मा शिरवोईकर, संध्या रंगनाथन और अपर्णा नारज़ारी।

प्रमुख कोच: थॉमस डेननरबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button