चित्रकूट

भालू ने चरवाहे पर किया हमला,गंभीर रूप से घायल

जन एक्सप्रेस संवाददाता | चित्रकूट
मारकुंडी थानाक्षेत्र के जारोमाफी गांव के बाहर स्थित मंडप तालाब के पास भैंस चराने गए किसान को अचानक भालू ने हमला कर दिया। चरवाहा तालाब में भैंसों को पानी पिला रहा था,उसी वक्त भालू ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश गया‌‌। भालू हमला करने के बाद उसे मृत समझ छोड़ कर जंगल की ओर भाग गया।
जारोमाफी गांव निवासी रघ्घू सिंह उम्र 55 वर्ष पुत्र वंशधारी सिंह ने बताया कि भैंसों को सुबह चराने के लिए गांव से लगे मंडप तालाब के पास लेकर गया था‌‌। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे के लगभग भैंसों को पानी पिलाने के लिए तालाब ले जाकर पानी पिला रहा था,इसी दौरान एक भालू ने हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। बेहोश रघ्घू को मृत समझ भालू उसे छोंड़ कर वापस चला गया। होश आने पर घायल किसी तरह से घर के लिए चल पड़ा लेकिन कुछ दूर चलने के बाद कैनाल के पास फिर बेहोश होकर गिर गया। कैनाल के पास से गुजर रहे किसी राहगीर द्वारा सूचना मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंच घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। रघ्घू के सर व माथे में गंभीर घाव होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button