देश

मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी पहुंचे रांची

रांची । सरकार के भवन निर्माण मंत्री और झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी शुक्रवार को सेवा विमान से पटना से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जदयू नेता श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, अखिलेश राय, मुनेश्वर कुमार एवं रामजी प्रसाद सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं। इस दौरान वह विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

रांची एयरपोर्ट पर डॉ चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्षी एकता मजबूत हो इसके लिए सार्थक प्रयास नीतीश कुमार के जरिये की जा रही है। इस क्रम में पहले चरण की बैठक 12 जून को पटना में हो रही है, आगे और भी बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में पार्टी की सम्भावनाएं काफ़ी प्रबल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button