विदेश

इस देश में खुली ‘मोहब्बत की दुकान अंजू के बाद अब चीनी महिला अपने प्यार के लिए पहुंची पाकिस्तान

पेशावर। सीमा और अंजू के बाद एक और सीमा पार प्रेम कहानी सामने आई है। एक चीनी महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत चली गई। जानकारी के अनुसार, इस महिला की दोस्ती भी सोशल मीडिया पर हुई और उसे प्यार हो गया।

21 वर्षीय लड़की को 18 साल के लड़के से हुआ प्यार
स्थानीय मीडिया द्वारा गाओ फेंग के रूप में पहचानी गई महिला तीन महीने के यात्रा वीजा पर चीन से गिलगित होते हुए सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय लड़की से उसके 18 वर्षीय प्रेमी जावेद ने रास्ते में मुलाकात की। प्रेमी अफगानिस्तान की सीमा से लगे आदिवासी जिले बाजौर का निवासी है।

अपने मामा के घर ले गया प्रेमी
अफगानिस्तान की सीमा से लगे बाजौर जिले में सुरक्षा स्थिति के कारण जावेद महिला को अपने गृहनगर के बजाय निचले दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर ले गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले तीन साल से स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

प्रेमी के साथ अभी नहीं किया ‘निकाह’
निचले दीर जिले के जिला पुलिस अधिकारी जियाउद्दीन ने मीडिया को बताया कि चीनी महिला को समरबाग इलाके में पूरी सुरक्षा प्रदान की गई है। हालांकि, मुहर्रम और क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं के कारण उसे खुले में आने जाने की सुविधा नहीं दी जा रही है।

राजस्थान की अंजू भी गई पाकिस्तान
प्यार की तलाश में चीनी लड़की के पाकिस्तान जाने की खबर ऐसे समय में आई जब एक ऐसी ही घटना में राजस्थान की एक 34 वर्षीय विवाहित भारतीय महिला अंजू अपने 29 वर्षीय पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले चली गई। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाकर नसरुल्ला से शादी कर ली और अब उसका नया नाम फातिमा है।

पाकिस्तान की सीमा सचिन के लिए छुपकर आई भारत
इसी तरह की एक अन्य घटना में चार बच्चों की 30 वर्षीय मां सीमा गुलाम हैदर, 22 वर्षीय हिंदू लड़के सचिन मीना के साथ रहने के लिए भारत में छिपकर आई थी। महिला जो 2019 में PUBG खेलने के दौरान उसके संपर्क में आई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button