डीजी एसएसबी ने वाहिनी मुख्यालय पर किया पौधरोपण, जवानों ने दी गार्ड आफ ऑनर की सलामी
जवानों की समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल रश्मि शुक्ला ने 59वीं वाहिनी मुख्यालय नानपारा के आवासीय परिसर और भवनों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व मुख्यालय के जवानों ने महानिदेशक को गार्ड आफ आनर की सलामी दी। महानिदेशक ने वाहिनी में स्थापित शहीद घनश्याम गुर्जर वाटिका में पौधरोपण किया। शक्ति सिंह ठाकुर कार्यवाहक कमांडेंट 59वीं वाहिनी द्वारा वाहिनी के कार्यक्षेत्र के संबंध में जानकारी दी।
बाद में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महानिदेशक द्वारा बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल को भारत- भूटान व भारत नेपाल की खुली सीमा निगरानी करने के लिए सौंपी गई है। जिसकी सुरक्षा के साथ हमें सीमा पर हो रहे गैर गतिविधियों पर अंकुश लगाना है साथ ही उन्होंने बताया की सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ हमें मित्रतापूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी हर प्रकार की समस्या को दूर करने का प्रयास करना चाहिए। महानिदेशक ने कहा सशस्त्र सीमा बल का मूल उद्देश्य ही सेवा सुरक्षा और बंधुत्व है।

महानिदेशक ने जवानों की समस्याएँ भी सुनी और उन्हें आस्वाशन दिया की उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाया जायेगा। कार्मिकों को संबोधित करते हुये कहा कि अनुशासन ही बल की नीव है। इसे बनाए रखना हैं।
इस दौरान रतन संजय (भा.पु.से.) महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, लखनऊ, जेडी वशिष्ट (भा.पु.से.) उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी, मनोज कुमार सिंह कमांडेंट बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, नई दिल्ली, शक्ति सिंह ठाकुर, द्वितीय कमान अधिकारी, शेखर बजाज, उप कमांडेंट, हिमाशु दुबे उप कमांडेंट, डा. विकास कुमार उप कमांडेंट (पशु-चिकित्सक), गौतम शर्मा सहायक कमांडेंट, डा. आकिब अजाज जीडीएमओ के साथ वाहिनी के समस्त अधीनस्थ अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।






