उत्तर प्रदेशबहराइच

बाइक सवार वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जंगल के बीच सड़क पर पड़ा मिला शव

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। जनपद के सुजौली थाना क्षेत्र में जंगल के बीच सड़क पर एक जनजातीय समुदाय के वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वृद्ध गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर सवार होकर खाते से पैसा निकालने बैंक गया था। उसके बाद उसका शव मिला।

थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत बिछिया-सुजौली मार्ग पर गिरिजापुरी के निकट दोपहर को एक वृद्ध का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। लोगों की नज़र पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुचे एसआई राजकुमार, एसआई शंकर सिंह व दीवान जनार्दन ने टीम के साथ जांच शुरू की जिसमें पता चला कि वृद्ध जनजातीय ग्राम पंचायत फ़क़ीरपुरी के रमपुरवा गांव का रहने वाला है। शव की पहचान कालीराम 70 पुत्र बांधू राम के रूप में हुई जो गांव निवासी रामनारायण पुत्र लच्छीराम के साथ मोटरसाइकिल से सुजौली बैंक गया था। एसआई राजकुमार यादव ने ग्राम प्रधान माधुरी व परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button