उत्तर प्रदेश

UP: ससुराल में फंदे पर महिला का लटकता मिला शव ….

बांदा:- संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। मायका पक्ष ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने देवर को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम हाउस में ससुराल पक्ष और मायका पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पैलानी थाना क्षेत्र के आलोना गांव में शुक्रवार की दोपहर 28 वर्षीय युवती घर पर अकेली थी। घर के लोग खेत चले गए थे। सूना मौका पर कर देवर ने उसके घर में घुस गया। युवती के साथ दुष्कर्म किया बाद में उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। शाम को खेत से घर लौटे पति ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटका दिया। शव देखते ही वह चीख पड़ा।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने बताया कि उसका छोटा भाई शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ कई बार छेडछाड़ के अलावा दुष्कर्म कर चुका है। घटना वाले दिन भी वह नशे में घर आया पत्नी के कपड़े फाड़ दिया। विरोध करने पर पत्नी की हत्या कर दिया।

उधर, मृतका की मां ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 27 अप्रैल 2015 को किया था। शादी के बाद से ही देवर उसकी बेटी को परेशान करता था। कई बार उसे समझाया गया। लेकिन वह नही मानता था। मां का अरोप है कि देवर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम हाउस में ससुराल और मायका पक्ष के बीच कई बार विवाद हुआ। लेकिन वहां पर मौजूद लोग समझा बुझाकर मामले को शांत करा देते थे। इस संबध में सीओ सदर अंबूजा त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्रया मामला फांसी से मौत होना प्रतीत हो रहा है। मृतका के भाई की तहरीर पर देवर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button