IND Vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में आठ विकेट से हराया….

IND Vs SA: भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले वनडे में रविवार को यहां दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 27.3 ओवर में 116 रन पर आउट करने के बाद 16.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए साई सुदर्शन (नाबाद 55) और श्रेयस अय्यर (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
साउथ अफ्रीकी की पारी
पहला विकेट- रीजा हेंड्रिक्स (0) आउट अर्शदीप सिंह, 3/1
दूसरा विकेट- रस्सी वैन डर डुसेन (0) आउट अर्शदीप सिंह, 3/2
तीसरा विकेट- टोनी डी जोरजी (42) आउट अर्शदीप सिंह, 42/3
चौथा विकेट- हेनरिक क्लासेन (6) आउट अर्शदीप सिंह, 52/4
पांचवां विकेट- एडेन मार्करम (12) आउट आवेश खान, 52/5
छठा विकेट- वियान मुल्डर (0) आउट आवेश खान, 52/6
सातवां विकेट- डेविड मिलर (2) आउट आवेश खान, 58/7
आठवां विकेट- केशव महाराज (4) आउट आवेश खान, 73/8
नौवां विकेट- एंडिले फेहलुक्वायो (33) आउट अर्शदीप सिंह, 103/9
दसवां विकेट- नांद्रे बर्गर (7) आउट कुलदीप यादव, 116/10






