उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि….

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को लोक भवन प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को याद किया. उन्होंने कहा कि अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे. उन्होंने भारत की राजनीतिक अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान रखा था.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘पिछले साढ़े नौ सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के जो नये प्रतिमान स्थापित किये हैं, उसकी आधारशिला अटल जी ने अपने शासनकाल में ही रख दी थी. बीजेपी समेत अन्य सरकारें अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मना रही हैं. उनका स्मरण करते हुए उनके मूल्यों और आदर्शों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प भी ले रही हैं. यह वर्ष श्रद्धेय अटल जी की जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत भी है.

सीएम योगी ने किया वाजपेयी को याद
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था, लेकिन उन्होंने कर्म भूमि के रूप में उत्तर प्रदेश को चुनने के साथ ही यहां पर शिक्षा भी ग्रहण की. वहीं आगरा के बटेश्वर को उनकी पैतृक भूमि के रूप में जाना जाता है. अटल जी ने समाज और राष्ट्र को एक नई दिशा दी है. ऐसे में सरकार उनके आदर्शों को अपनाकर काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button