Flood Alert
-
UP Breaking News
बाढ़ प्रभावित विद्यालयों का संचालन अब शिफ्ट किए गए स्कूलों में होगा
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई। भारी बारिश और गंगा, गर्रा एवं रामगंगा नदियों में आई बाढ़ को देखते हुए हरपालपुर विकासखंड के प्रभावित परिषदीय विद्यालयों का संचालन शिफ्ट किए गए विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सुनील सिंह की ओर से जारी आदेश में छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए…
Read More » -
UP Breaking News
एडीएम ने गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर राजस्व टीम के साथ किया निरीक्षण
बी जी मिश्र जन एक्सप्रेस/हरदोई :- गर्रा नदी के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर इलाके में बाढ़ की दहशत और बेचैनी बढ़ा दी है। मंगलवार देर शाम जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे, उस वक्त अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने मौके की नजाकत को देखते हुए रात में ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रुख किया। उनके साथ शाहाबाद…
Read More » -
राज्य खबरें
भारी बारिश के दृष्टिगत एसडीएम शिवानी सिंह ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
जन एक्सप्रेस/हरदोई । चक्रवाती मौसम एवं लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी सवायजपुर शिवानी सिंह ने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदी की तटबंधी से सटे गांवों तथा जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम गौरिया समेत कई प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित…
Read More » -
Crime
लगातार बारिश से बल्दीराय तहसील क्षेत्र में कच्चे मकानों पर आफत,कई घर धराशायी
जन एक्सप्रेस /सुल्तानपुर :- बल्दीराय तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।गनापुर मजरे पारा बाजार,खनोहा मजरे पारा बाजार और पारा बाजार गांव में कई कच्चे मकान भरभराकर गिर गए।मकान गिरने से दर्जनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।गनापुर निवासी करमजीत, रामजीत, शिवशंकर, सुरेश, श्रीराम और आदर्श कुमार, खनोहा निवासी राजेश,…
Read More » -
UP Breaking News
हरदोई में गंगा-रामगंगा और गर्रा उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर
जन एक्सप्रेस/हरदोई :– हरदोई जिले में बाढ़ की स्थिति विकराल होती जा रही है।यहां गंगा,रामगंगा व गम्भीरी तथा गर्रा नदियों का जलस्तर बेकाबू हो गया है।नदियों में उफान के चलते सवायजपुर व बिलग्राम तहसील के कटरी इलाको में स्थिति भयावह होती जा रही है।हालांकि प्रशासन की तरफ से बाढ़ राहत चौकियों व शरणालयों को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया…
Read More » -
UP Breaking News
सांडी में बाढ़ से बिगड़े हालात: अधिकारियों ने राहत शिविरों का जायजा ले बांटी सामग्री
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- सवायजपुर विधानसभा का सांडी क्षेत्र इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। क्षेत्र में जलस्तर अत्यधिक बढ़ा हुआ है, जिससे प्रभावित इलाकों तक पहुँचने और राहत सामग्री वितरित करने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शासन-प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं और…
Read More » -
उत्तर प्रदेश
कटियारी की नदियां उफनाईं, गांवों से स्कूलों तक घुसा बाढ़ का पानी
रिपोर्ट-बी जी मिश्र जन एक्सप्रेस/हरदोई :- पहाड़ों पर हो रही बारिश और बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के चलते सवायजपुर तहसील के कटियारी क्षेत्र में गंगा, रामगंगा और गंभीरी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदियों के उफान से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। कई गांवों में पानी घुसने के साथ ही सैकड़ों बीघा…
Read More » -
उत्तर प्रदेश
हरदोई में गंगा व गर्रा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा
जिला संवाददाता/ बी जी मिश्र जन एक्सप्रेस/हरदोई :- मंगलवार को गंगा व गर्रा नदियों में अलग अलग बांधो से पानी छोड़े जाने की खबर है।हरिद्वार से गंगा नदी में 10,1277 क्यूसेक तथा नरौरा से गंगा नदी में 1,05,633 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नानकसागर डैम, उत्तराखंड से गर्रा नदी में 1,551 क्यूसेक तथा ड्यूनी डैम पीलीभीत से…
Read More » -
हरदोई
गंगा व गर्रा नदियां चेतावनी बिंदु के पार,गर्रा का जलस्तर खतरे पर,गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी नीचे
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- हरदोई जिले में गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों के जलस्तर में एक बार फिर लगातार जलबृद्धि जारी है।शनिवार की सुबह तीनों प्रमुख नदियों के जलस्तर की स्थिति के अनुसार गर्रा नदी का जलस्तर सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति में है,जो खतरे के निशान से महज 6 सेंटीमीटर नीचे रह गया है। वहीं राजघाट पर गंगा का जलस्तर चेतावनी…
Read More » -
UP POLICE
सवायजपुर तहसील प्रशासन बाढ़ राहत सामग्री लेकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा
जन एक्सप्रेस/हरदोई :- सवायजपुर तहसील क्षेत्र में गंगा व रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरित करने के लिए तहसील प्रशासन 500 राहत किटों को लेकर पहुंच गया है। तहसीलदार…
Read More »